अल्मोड़ा-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग अल्मोड़ा के जनपद अध्यक्ष इ जीवेश वर्मा और जनपद सचिव ई मनीष कुमार धीमान द्वारा सिंचाई कार्य मंडल में नव पद स्थापित अधीक्षण अभियंता इं मोहम्मद जावैद अनवर को पुष्प गुच्छ देखकर शिष्टाचार भेंट की गई।इस शिष्टाचार मुलाकात में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष इं सिद्धार्थ साह और ई विपिन तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इस शिष्टाचार मुलाकात में नव पद स्थापित अधीक्षण अभियंता को विभाग द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों के संबंध में अवगत कराया गया।
