नैनीताल -एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा अपर शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल जारी किए गए द्वारा अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण की जांच करने का अनुरोध किया गया है।सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण में प्रथम विकल्प नहीं दिया गया और सातवां आठवां विकल्प दिया गया है।सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अवगत कराया गया है कि पूर्व में भी शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड से वार्ता की गई थी।एक्ट के बाबजूद भी सदस्यों के विकल्पों पर विचार नहीं किया जाना गंभीर मामला है।शिक्षा निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा श्रीमती वंदना गर्ब्याल द्वारा सभी प्रकरणों में शीघ्र जांच कराने की बात कही है और शीघ्र ही निदेशालय से पत्र जारी किया जायेगा।मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती द्वारा विभाग से शीघ्र न्याय करने की मांग की गई है।अपर शिक्षा निदेशक कुमाऊं मण्डल नैनीताल से भी दो बार की वार्ता की गई है।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि वार्ता के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो सभी जनपदों के सहयोग से आंदोलन का विकल्प खुला रहेगा।संयुक्त निदेशक रघुनाथ लाल आर्य से भी इस संबंध में वार्ता की गई उनके द्वारा भी शीघ्र कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव कुमायूं मंडल नैनीताल द्वारा कहा गया है कि विभाग ने उचित कार्यवाही की गई तो ठीक अन्यथा आंदोलन के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *