अल्मोड़ा-जय माँ दुर्गामहोत्सव समिति, लक्ष्मेश्वर, अल्मोड़ा द्वारा आज रक्षा बंधन पर्व के शुभ अवसर पर श्री गणेश पूजन के साथ ही माँ आदिशक्ति नवदुर्गा एंव भोलेनाथ जी एंव अष्ट भॆरव ऒर नवग्रह पूजन धार्मिक अनुष्ठान द्वारा माँ नवदुर्गा मूर्ति निर्माण का कार्य आरम्भ किया।धार्मिक अनुष्ठान को आचार्य पं. सतीश चन्द्र जोशी द्वारा यजमान गीता जोशी एंव रमेश चन्द्र जोशी के हाथों संपन्न कराया।जय माँ दुर्गामहोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के संयोजक पार्षद अमित साह मोनू द्वारा बताया गया कि‌ आगामी 11 अक्टूबर से आरम्भ शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर 13 वें दुर्गामहोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया हैं।पूजन अनुष्ठान में समिति मुख्य संयोजक त्रिलोचन जोशी, मुख्य व्यवस्थापक नमित जोशी, संयोजक पार्षद अमित साह मोनू, कोषाध्यक्ष हेमन्त पाण्डेय, मूर्ति विभाग संयोजक पार्षद अभिषेक जोशी, उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, दिनेश मठपाल, मंच व्यवस्थापक दिवान बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट पूर्व फौजी सुधीर कुमार सहित समिति सचिव विक्रम साह भोलू कमलेश बिष्ट आदि मॊजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *