दौलाघट-आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग द्वितीय (सोमेश्वर विधानसभा) के तत्वाधान में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगाई जा रही नयी शराब नीति में प्रस्तावित दौलाघट क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज के नेतृत्व में दौलाघट की प्रस्तावित शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में लामबंद होने के लिए क्षेत्रीय जनता का आह्वान किया।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त है और दिन प्रतिदिन बड़े-बड़े घोटाले उजागर हो रहे हैं। दूसरी ओर सरकार जिले के अंतर्गत जगह-जगह शराब की दुकाने खोलकर यहां की युवाओं को गलत दिशाओं में भटकाने का काम कर रही है।इसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने कहा कि भाजपा को सत्ता में रहते हुए आठ साल हो चुके हैं।इन आठ सालों में यहां के युवाओं को रोजगार देने के बजाय,नए-नए उद्योग खोलने के वजाय,यहां की महिलाओं की सुरक्षा के बारे में चिंतन करने की बजाय, यहां की शिक्षा नीति को बढ़ावा देने की बजाय सरकार ने प्रदेश में शराब की नयी नीति में शराब की सैकड़ों दुकान खोलने का काम किया है इससे यहां के युवा लगातार दिशाहीन हो रहे हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यदि शीघ्र ही इस शराब नीति को प्रदेश में वापस नहीं लगी तो सारे कांग्रेसजन सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह नयाल एवं संचालन पूर्व छात्रसंघ महासचिव सुभांशु रौतेला ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी,जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल,राजू आर्य,शेर सिंह बिष्ट,पूर्व यूथ जिलाध्यक्ष आशीष कुमार,गौरव सतवाल,पूर्व छात्रसंघ उपसचिव पंकज कुमार बिष्ट,गणेश पाठक,भुवन दोसाद,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोमेश्वर हरीश रौतेला,पंकज पाठक,हेमचंद्र पाठक,महेश चंद्र जोशी,प्रकाश भट्ट, हरिश्चंद्र जोशी,प्रदीप बिष्ट,धीरेंद्र बिष्ट ,राजेंद्र जोशी,कमलेश बिष्ट,ललित कोरंगा,रमेश लाल,महेश चंद्र जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *