अल्मोड़ा-रामचंद्र राजगुरु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने,ओवरलोडिंग/ओवरसवारी,ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।दिनांक 20.08.2023 को थाना दन्या पुलिस के चौकी प्रभारी जागेश्वर उ0नि0 बलबीर सिंह द्वारा चेकिंग के दौरान पनुवानौला बाजार में वाहन संख्या- UK01C 9138 ऑल्टो कार के चालक मोहन सिंह रावत निवासी मल्ला गैराड़ झाकरसैम दन्या अल्मोड़ा को शराब के नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर ऑल्टो कार को सीज किया गया।
