





अल्मोड़ा-राजकीय महाविद्यालय गुरड़ाबांज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सपनों का भारत–विकसित भारत 2047 विषय पर विचार गोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती की वंदना के साथ किया।इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वागत संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सहभागिता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि गंगा बिष्ट ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में देवभूमि के युवाओं एवं महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी।उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, कौशल और प्रतिभा का उपयोग समाज कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण के लिए करने का आह्वान किया।वरिष्ठ प्राध्यापक देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को नवाचार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान भाषण,निबंध,रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक देवेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, सुनील कुमार, अनीता नेगी एवं किरण बाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. भानु प्रताप सिंह ने किया। अंत में सुनील कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
