अल्मोड़ा-सेला क्षेत्र में 17 जून से 26 जून तक श्रीमददेवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास शास्त्री भास्करानंद जोशी द्वारा किया जा रहा है।कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां भगवती की महिमा का श्रवण कर रहे हैं।अपने दिव्य प्रवचनों में कथा व्यास भास्करानंद जोशी ने कहा कि श्रीमद् देवी भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का पवित्र माध्यम है। मां भगवती की भक्ति से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमें धर्म, संस्कार और मानव सेवा के मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज के समय में व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे संस्कार, सेवा और करुणा को अपनाना चाहिए, क्योंकि यही सच्ची भक्ति का मार्ग है।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। कथा समापन के अवसर पर 26 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आयोजन समिति के गिरीश चंद्र बिनवाल,मोहन चंद्र बिनवाल,हरीश चंद्र बिनवाल,दया कृष्ण बिनवाल, वेद प्रकाश बिनवाल,गोकुल बिनवाल ,कमल बिनवाल ,आयुष बिनवाल ,हरीश चंद्र डालाकोटी ,हिमांशु जोशी ,गिरीश जोशी,धीरज जोशी, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *