अल्मोड़ा-शनिवार को सुबे के मुख्यमंत्री अल्मोड़ा पहुंचे थे इस अवसर पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिथिलीकरण नियमावली पर सहमति व्यक्ति की गई है।एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर एसोसिएशन उत्तराखंड मंडल शाखा कुमाऊँ मंडल नैनीताल ने इसके लिए सरकार का धन्यवाद व्यक्त करता है।कैबिनेट की बैठक में पारित निर्णय के उपरांत भी अभी तक तक शासनादेश जारी न होने से सदस्यों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।इस संबंध में नियमावली का शासनादेश जारी करने का निवेदन किया गया जिससे कुमाऊँ मंडल के वरिष्ठ सहायक के रिक्त पदों को भरा जा सके। इसके साथ ही कहा गया कि कुमाऊँ मंडल नैनीताल के अंतर्गत मंडलीय अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमांऊ मंडल नैनीताल, मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित समस्त उप शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त हैं इससे कार्य व्यवस्था के अधिकांश कार्य लंबित हो रहे हैं।इस पर कार्यवाई के लिए भी निवेदन किया गया। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल नैनीताल के अंतर्गत शिक्षा विभाग के समस्त भवन विहीन कार्यालयों को भवन उपलब्ध कराने तथा संसाधन विहीन कार्यालयों में आधुनिक संसाधनों को उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही कहा गया कि वर्तमान में विषम परिस्थितियों के मध्य भी कार्मिकों के द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से किया जा रहा है। परंतु उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की अनदेखी की जा रही है जिससे मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों में रोष व्याप्त है उक्त के संबंध में निवेदन किया गया कि मुख्यमंत्री अपने स्तर से मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों को उत्कृष्ट पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे।इस अवसर पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड कुमाऊं मंडल शाखा के मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *