अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में शुक्रवार को आर्यन छात्र संगठन ने नवनियुक्त डीएसडब्ल्यू प्रो.शेखर चंद्र जोशी का स्वागत किया व और छात्रावासों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा।जिसमे मुख्य रूप से कहा गया कि शैलजा,जियारानी होस्टल की छात्राओ को कोचिंग जाने में समय के अभाव से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके निवारण के लिए आउटिंग की टाइमिंग को बड़ाया जाए।समस्त होस्टल मे वाई फाई की मांग,समस्त छात्रवासों मे जल्द से जल्द रंगरोहन के कार्य,छात्रवासों मे खराब हुई छतों के पुनर्निर्माण ,छात्रवासों मे अच्छी गुणवत्ता का भोजन प्रदान करने,छात्रावासों मे साफ सफाई हेतु एक निजी पर्यावरण मित्र को नियुक्त किये जाने और समस्त होस्टलों में पानी की समस्याओं का तुरंत निवारण व एक्वागार्ड लगाने की मांग की गयी। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओ ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर ये मांगे पूरी नही हुई तो आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा के कार्यकर्ता अनिश्चिकालीन धरने पर बैठेंगें।ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला,गिरीश पांडेय,विजय सिंग्वाल,निशांत पांडेय,नवीन,पंकज कनवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
