अल्मोड़ा- नगर निगम अल्मोड़ा में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार द्वारा शुरू किए गए आमरण अनशन को बुधवार को नगर निगम के पार्षदों का समर्थन मिला। पार्षद अनशन स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों को न्यायोचित बताते हुए सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।पार्षदों ने कहा कि सफाई कर्मचारी वर्षों से नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाना चाहिए ताकि उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर न होना पड़े।उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज़ मांगों को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जाएगा तथा उनके अधिकारों की लड़ाई में जनप्रतिनिधि पूरी तरह उनके साथ खड़े रहेंगे। पार्षदों ने सरकार से सकारात्मक पहल करते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ता कर जल्द समाधान निकालने का आग्रह भी किया।इस दौरान प्रदीप,वैभव पांडे,नवीन आर्य,दीपक कुमार,रोहित कार्की,मुकेश कुमार,अनूप भारती,विकास कुमार,भूपेंद्र जोशी सहित अन्य लोग अनशन स्थल पर उपस्थित रहे और कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *