अल्मोड़ा-कल शाम धार की तुनी पर स्कूटी सवार व्यक्ति ऊपर रोड से नीचे रोड पर गिरा।इस संबंध में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू),देवभूमि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष देवेश जोशी (देवा भाई),सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल के नेतृत्व में लोगों द्वारा वहां पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों को बुलाकर वार्ता की गई।जिसमें नेशनल हाईवे की कनिष्क अभियंता पूजा बिष्ट मौजूद रही एवं नेशनल हाईवे के ए०ई० दीपक जोशी से फोन पर वार्ता हुई।नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि तत्काल से कार्य को तेजी से करा जाएगा एवं आज ही ऊपर तार बाड़ लगाकर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।शिष्ट मंडल द्वारा यह कहा गया है अगर एक हफ्ते के अंदर कार्य सही रूप से नहीं होता है तो विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।वार्ता करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू ),देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष देवेश जोशी (देवा भाई),सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल,पीयूष पांडे,दीवान सिंह बिष्ट,वीरेंद्र जीना, राजू बिष्ट एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।विदित हो कि विगत सायं सड़क पर बैरीकैडिंग ना होने के कारण स्कूटी सवार सड़क से नीचे गिर कर चोटिल हो गया था।
