अल्मोड़ा-रविवार सायं 5 बजे धार की तूनी मार्ग पर एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से ऊपर रोड से नीचे की रोड तक स्कूटी समेत गिर गया।जिसका कारण वहां पर नेशनल हाईवे की टूटी हुई रोड को बताया जा रहा है।उस रोड पर नीचे से दीवाल उठाने का कार्य चल रहा है। जो कि पिछले 6 महीने से कछुए की गति से चल रहा है।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित (साह) मोनू ने बताया कि बार-बार विभाग को बताया गया कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।लेकिन विभाग के द्वारा एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया जाता है और कार्य बिल्कुल कछुए की गति से वहां पर हो रहा है।ऊपर से जहां से व्यक्ति गिरा है वहां पर ना कोई बैरिकेडिंग लगाई गई है ना ही कोई बचाव के लिए बोर्ड लगाया गया है।उन्होंने कहा कि अपनी किस्मत के भरोसे उस व्यक्ति को थोड़ी बहुत ही चोट आई है।लेकिन इसकी पूर्ण जिम्मेदारी सभासद अमित साह (मोनू) ने विभाग के सर डाली है।उन्होंने कहा है कि इसमें विभाग बिल्कुल लापरवाही कर रहा है और उनका ठेकेदार भी लापरवाही कर रहा है।दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।चोटिल व्यक्ति को उठाने में सभासद अमित साह (मोनू) एवं उनके साथियों द्वारा सहयोग किया गया तथा उनके घर वालों को बुलाकर व्यक्ति को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।चोटिल व्यक्ति को उठाने वालों में राजू बिष्ट,पीयूष पांडेय,विनोद चौहान,योगेश कुमार,अमित बिष्ट आदि लोग रहे।
