अल्मोड़ा-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों,घोटालों व अन्य गड़बड़ियों को लेकर कहा कि विश्वविद्यालय आरटीआई के माध्यम से भी सही जानकारी नही दे रहा हैं। जबकि आज १०/११/२०२२ के प्रथम अपलीय अधिकारी का समय निर्धारित था जो अचानक कोई विशेष कारण न दिखाकर तिथि स्थगित कर दी गयी।आगे तिथि दी जाने की बात की गई है। वो भी ९ /११/२०२२ को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी गई हैं इससे साफ पता चलता है इनकी मंशा क्या हैं।इसको लेकर वे द्वितीय सूचना अपीलीय अधिकारी को अपील करेगे।
गोपाल भट्ट ने कहा कि कुलपति भंडारी द्वारा सिर्फ कुछ विशेष राजनीतिक पार्टी के अपने लोगों को बैक डोर इंट्री के माध्यम से नियुक्तियां देने के अलावा कोई कार्य नहीं किया गया।विश्वविद्यालय हित में विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न गड़बड़ीयो को लेकर उनके द्वारा राज्यपाल को विभिन्न जिलों से ज्ञापन भी दिया गया है।इस मामले को लेकर वे कोर्ट जाने की तैयारी में भी हैं तथा भ्रष्टाचार व गड़बड़ियों को लेकर जल्दी मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज तानाशाही का माहौल है,विश्वविद्यालय में अनेक प्रोफेसर छात्रों को पढ़ाते नहीं हैं, क्लास नहीं जाते हैं,सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।उन पर कार्रवाई की मांग करेंगे।उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स विभाग में सबसे ज्यादा गड़बड़ियां हैं। छात्रों व विश्वविद्यालय के पैसों की जो खुली लूट चल रही है सही सूचना प्राप्त होने पर जल्दी सारे मामले सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे छात्र संघर्ष के बाद सरकार को मजबूर किया हैं तब जाके भाजपा सरकार छात्र संघ चुनाव कराने के पक्ष में है और जल्दी भारतीय राष्ट्रीय संगठन पूरे प्रदेश भर के विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में अपने प्रत्याशियों का चयन कर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *