अल्मोड़ा-जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की टीम ने आज जरूरतमंद परिवारों के घरों की टूटी एवं क्षतिग्रस्त छतों पर तिरपाल बिछाकर राहत पहुंचाई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बारिश और मौसम की मार से बचाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वयं तिरपाल लगाने का कार्य किया।इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता भीमा पवार और सुमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।रेडक्रॉस की टीम ने जरूरतमंद परिवारों की परेशानियों को देखते हुए तत्काल राहत पहुंचाने का प्रयास किया। टीम के सदस्यों ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य केवल आपदा के समय ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना है। मानवता की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही रेडक्रॉस का मूल ध्येय है।रेडक्रॉस के इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *