










अल्मोड़ा-रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की ओर से रविवार को कैंट स्थित जिलाधिकारी आवास के पीछे एवं सिद्धि नौला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों क्षेत्रों में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल,यूथ रेडक्रॉस अध्यक्ष अमित साह मोनू, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू, यूथ रेडक्रॉस उपसचिव एवं नामित पार्षद अभिषेक जोशी, रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण बहादुर सिंह एवं गौरव कनवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
