अल्मोड़ा-आज रेडक्रास सोसाइटी अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी से उनके कार्यालय में वार्ता की तथा उनसे ब्लड बैंक के नियमों के शिथिलीकरण देने की बात कही ताकि मरीज के साथ आये तीमारदारों को किसी भी तरह की कोई असुविधा ना हो।रैड क्रास पदाधिकारियों का कहना था कि रैड क्रास लगातार ब्लड बैंक में रक्त की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहता है। लेकिन कतिपय बार यह देखा गया है कि दूर दराज से आए वे मरीज जिनको रक्त की आवश्यकता है तो उनके साथ आये व्यक्ति से उनका आधार कार्ड ब्लड बैंक में जमा कर बाद में ब्लड डोनेट कर आधार कार्ड वापस ले जाने की बात की जाती है जिससे मरीज के साथ आए तीमारदारों की फजीहत होती है।इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर सी पंत के द्वारा तत्काल रैड क्रास पदाधिकारियों के साथ ब्लड बैंक अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।ब्लड बैंक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लड बैंक में रक्त के लिए आए मरीजों को कोई असुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जाए।ब्लड बैंक प्रभारी डा आशीष जैन ने कहा कि उनका भरसक प्रयास रहता है कि ब्लड बैंक में आए प्रत्येक मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि रक्त की पूर्ति ब्लड बैंक के द्वारा की जा रही है लेकिन आवश्यक है कि मरीज के तीमारदार जो ब्लड बैंक में रक्त लेने आ रहे हैं वे कोशिश करें कि डोनर भी साथ लाए जिससे कि आगे आने वाले समय में भी ब्लड बैंक अन्य मरीजों के लिए रक्त की पूर्ति कर सके।विदित हो कि रैडक्रास सोसायटी अल्मोड़ा में काफी एक्टिव मोड में रहती है।विशेषकर रक्त की आवश्यकता होने पर समिति के पदाधिकारी 24×7 ब्लड बैंक पहुंचकर मरीजों की मदद करते हैं।आज निरीक्षण में प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सनवाल,रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा,सचिव विनीत बिष्ट,यूथ विंग अध्यक्ष अमित साह मोनू, कोषाध्यक्ष दीप जोशी,अर्जुन बिष्ट, मनोज भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *