बागेश्वर-व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने बागेश्वर नगर के सभी व्यापारियों को धनतेरस,दीपावली, गोवर्धन पूजा व भईया दूज की सपरिवार बधाईयां देते हुए बताया कि रविवार 23 अक्टूबर को नगर के सभी प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से खुले रहेंगे।इसके साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से निवेदन किया है कि कोई भी व्यापारी अपने आस पास किसी भी बाहरी व्यापारियों को जगह नहीं देगा। उन्होंने बताया कि नगर व्यापर संघ बागेश्वर नगर में सभी बाहरी फेरी वाले व्यापारियों पर रोक लगाती है।यह निर्णय 9 अक्टूबर को व्यापार संघ की खुली बैठक में सभी व्यापारियों की सहमति से लिया गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से इस निर्णय का कठोरता से पालन करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *