अल्मोड़ा-रामलीला कमेटी राजपुर में तृतीय दिवस की रामलीला में वरिष्ठ भाजपा नेता,पूर्व दर्जामंत्री एवं उत्तराखंड वाल्मीकि कल्याणकारी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ए के सिकन्दर पवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा द्वीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया।इससे पूर्व रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बैच लगाकर उनका स्वागत किया गया।राजपुर की रामलीला में तृतीय दिवस धनुष यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ रही।इस अवसर पर पूर्व दर्जामंत्री ए के सिकन्दर पवार ने कहा कि राजपुर की रामलीला में कलाकारों का अभिनय अद्भुत है।

उन्होंने कहा कि राजपुर रामलीला कमेटी से अनेकों उत्कृष्ट कलाकार निकले हैं जो शीर्ष स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन कर सफलता के आयामों को छू रहे हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल, उपाध्यक्ष दीपक कुमार,सचिव विमलेश, कोषाध्यक्ष बेरी प्रसाद,संरक्षक जीवन लाल,कमल कुमार,अनिल कुमार,कमल किशोर,सुनील कुमार, मुकेश कुमार, ललित कुमार, एडवोकेट मुकेश कुमार,विकास कुमार, जितेंद्र कुमार,विकास कुमार,विनीत कुमार,रमेश लाल,दीपक कुमार,चन्द्रशेखर आर्या सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
