अल्मोड़ा-एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने आज जारी बयान में कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा स्वागत योग्य कदम है तथा साथ ही अन्य सभी अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा दायी कदम हैं।पुरानी पेंशन बहाली केवल कार्मिकों,शिक्षकों के ही हित में नहीं है बल्कि समाज के आर्थिक ताने बाने को भी सुरक्षित रखती है।जब पुरानी पेंशन के कारण 2004 तक कोई संकट नहीं आया तो भविष्य में भी नहीं आने वाला है।सभी शिक्षकों,कार्मिकों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए।एक संविधान के तहत दोहरी व्यवस्था उचित नहीं है।राजस्थान सरकार द्वारा एक कदम आगे बढ़कर ठोस फैसला लिया गया जो बहुत उपयोगी कदम है और जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समझ में नहीं आ रहा था उनके समझ में भी आ जायेगा।अन्य सरकारों को भी अपने अपने राज्य में पुरानी पेंशन लागू करनी चाहिए।अल्मोड़ा में भी पुरानी पेंशन बहाली का स्वागत किया गया।शिक्षा समन्वय समिति के अध्यक्ष डाॅ० मनोज जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला मंत्री धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाली का स्वागत किया गया।पुरानी पेंशन बहाली पर एन एम ओ पी एस अल्मोड़ा के अध्यक्ष गणेश भंडारी, जिला मंत्री भुवन चिलवाल,पंकज जोशी,कुलदीप जोशी मंडलीय मंत्री राजकीय शिक्षक संघ कैलाश डोलिया, शशि मोहन पांडेय,राम सिंह गैड़ा, सुरेन्द्र,डा०भुवन चंद्र पांडेय,डा० ललित पाठक,डा० विद्या कर्नाटक,हेम कबडवाल,दिगम्बर फुलोरिया,जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ हीरा बोरा, जगदीश भंडारी,संजय बिष्ट,युगल किशोर मठपाल,किशोर जोशी,मदन सिंह भंडारी,दीपक पाण्डेय,आशुतोष साह,दीपक तिवारी,मुकेश जोशी, कमल बिष्ट,योगेन्द्र बिष्ट,संजू कनवाल, सुरेंद्र कुमार,तारा बिष्ट,योगेश तिवारी, दीप पांडेय,ख्याली दत्त रेखाड़ी,मंजु शर्मा,शोभा बिष्ट,निधि डांगी,नगमा नाज,नमिता वर्मा,गिरिजा भूषण,सुरेन्द्र भंडारी,मनोज बिष्ट,डा०प्रवेश चन्द जोशी द्वारा भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। एम एन ओ पी एस उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व फैडरेशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक,एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल के अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, फैडरेशन के जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,जिला मंत्री अमरनाथ रजवार,फार्मासिस्ट संगठन के अध्यक्ष डी के जोशी,पूर्व कार्यकारिणी सदस्य गजेन्द्र कुमार पाठक,डा०भुवन चन्द्र पाण्डेय प्रवक्ता, सोनू पांडेय,माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गणेश भट्ट,जिला मंत्री विनोद पांडेय,प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष हिमांशु तिवारी,राजकीय प्रधानाचार्य संगठन सी के तिवारी,डी डी तिवारी ,आनंद सिंह मेर,आर सी तिवारी द्वारा भी प्रसन्नता व्यक्त की गई है और सभी अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की गई है।सभी संगठनों के अध्यक्ष व सचिव द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि अन्य सरकारों द्वारा भी केन्द्र की ओर नहीं देखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का निर्णय लिया जायेगा।