अल्मोड़ा-कंप्यूटर विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र गणेश कुमार ने एन टी ए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) परीक्षा कंप्यूटर विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की है।मूल रूप से मुनस्यारी तहसील के जलथ गांव के रहने वाले गणेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिवारजनों तथा गुरुजनों को दिया है।उनकी इस सफलता पर कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० पारूल सक्सेना,डॉ० मनोज कुमार बिष्ट,डॉ०रवींद्र नाथ पाठक,डॉ०सुशील चंद्र भट्ट,डॉ०अर्पिता जोशी,डॉ०अनामिका पंत,डॉ०रेहान, डॉ०ललित प्रसाद,के०एस० चौहान, अनूप सिंह बिष्ट,कमल जोशी,हरीश, तथा  मनोज सिंह ने अपार प्रसन्नता व्यक्त की है।