अल्मोड़ा-उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 83 वें जन्मदिन के अवसर पर आज नगर मंडल भाजपा द्वारा नन्दा देवी मंदिर मे उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु के लिए हवन कार्यक्रम किया गया।तत्पश्चात जिला अस्पताल में रक्तदान का कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपना जीवन पूरे राष्ट्र के लिए समर्पित किया है और उनका पूरा जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहा है एवं प्रेरणा दायक रहा है।नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि हमें भी पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पद चिन्हों में चलकर राष्ट्र की सेवा के लिए अपने जीवन को लगाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। आज के कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल,कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा,कृष्ण बहादुर सिंह, एस.एस.पथनी,बंशी लाल कक्कड़,पूनम पालीवाल,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,रमेश मेर,गणेश चम्याल,गिरीश धवन,हिमाल शर्मा,भुवन वर्मा,नवीन बिष्ट,जीवन तड़ागी,पियूष कुमार,मनोज तड़ागी,मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी,विनोद जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *