अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में लंमगड़ा व्यापार मंडल की इकाई के गठन को लेकर एक बैठक इंटर कालेज लंमगड़ा के प्रांगण में आयोजित की गई जिसमे सभी व्यापारियों और पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में हरीश कपकोटी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया।महेंद्र सिंह सिजवाली को उपाध्यक्ष, श्रीमती नेहा तिवारी को महिला उपाध्यक्ष,हरीश बिष्ट को सचिव,देवेंद्र सिंह रोतेला को कोषाध्यक्ष,मनोज रावत को उपसचिव,संजय कुमार ओ कनिष्ठ उपसचिव एवं चंदन नगरकोटी को मीडिया प्रभारी सभी व्यापारियों की सर्व सम्मति से व्यापारियों का प्रतिनिधि घोषित किया गया।संरक्षक मंडल में भुवन जोशी,मोहन कपकोटी, नंदन कपकोटी,पूरन चंद्र पांडे,नंदन सिंह नैनवाल को लिया गया।बैठक में लमगड़ा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई।जिले के पदाधिकारियो द्वारा शीघ्र इस समस्या को हल करने का विश्वास दिलाया गया।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी ने सभी व्यापारियों को एक जुट होकर व्यापारी हितों में आने वाली समस्याओं से लड़ने के लिए कहा गया। जिला कार्यकारणी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने विगत कई वर्षों से संगठन के लिए कार्य किया है और हर इकाई में उन्हें कार्य करने का मौका मिला है। जिला उपाध्यक्ष पवन साह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और हर समस्या के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर साथ रहने का विश्वास दिलाया।जिला उपाध्यक्ष और लमगड़ा प्रभारी बालम सिंह कपकोटी द्वारा जिले से आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया गया तथा लमगड़ा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं से अवगत कराया और यह भी बताया कि इंटर कालेज अटल उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानाचार्य की नियुक्ति अभी तक नही हो पाई है। जिसमे जिलाध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही मुख्य शिक्षा अधिकारी और अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर इस समस्या का हल करने का आश्वासन दिया गया।जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा नव निर्वाचित व्यापार मंडल को शुभकामनाओं के साथ एक जुट होकर समस्याओं के समाधान के लिये कहा गया और उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया।अंत में लमगड़ा इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष हरीश कपकोटी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को विश्वास दिलाया कि व्यापारी हित में यह कार्यकारणी हमेशा सबसे आगे खड़ी रहेगी और यह भी कहा कि कभी भी किसी को नाराजगी का मौका नहीं देगी।बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह,प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी,कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी,जिला उपाध्यक्ष पवन साह,संतोष सिंह,राकेश बगड़वाल, रमेश बोरा,चंदन सिंह,किशन सिंह, राजेंद्र सिंह,कौस्तुबानंद तिवारी, गुड्डू नैनवाल,कुलदीप कपकोटी,कमल कपकोटी,रमेश कपकोटी,राजू बिष्ट, विजय ढैला,शुभम कपकोटी,देवेश जोशी,जीवन बिष्ट,भूपेंद्र सिंह,भरत फर्त्याल,नीरज आर्या,ओम प्रकाश, दीपक सोनी,प्रकाश सिंह आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *