अल्मोड़ा-पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट आज अल्मोड़ा पहुंचे।अल्मोड़ा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

“सांसद अजय भट्ट का स्वागत करते पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रोतेला एवं भाजपा कार्यकर्त्ता”

स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,दर्शन रावत,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,भाजयुमो नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा,ए के सिकंदर पवार,नगर मंत्री दिशांत पवार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

“सांसद अजय भट्ट का स्वागत करते पूर्व दर्जामंत्री ए के सिकंदर पवार”

आज दोपहर सांसद अजय भट्ट अल्मोड़ा पहुचे तथा एक होटल में भाजपा ग्रामीण मण्डल के सदस्यता अभियान की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।अपने ओजस्वी वक्तव्य से उन्होंने कार्यकर्ताओ में एक नयी ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया।

“सांसद अजय भट्ट के साथ नगर मंत्री दिशांत पवार”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में लोग बढ़-चढ़ कर जुड़ रहे हैं तथा सदस्यता अभियान ऐतिहासिकता की ओर जा रहा है।इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अनेक मुद्दों पर चर्चा भी की।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *