अल्मोड़ा-विपिन चंद्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य नैनीताल एवं प्रदेश सचिव, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी को केकेसी (असंगठित कामगार और कर्मचारी कांग्रेस) विभाग में नैनीताल एवं अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर रघु कुमार पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख धारी,गंगा सिंह, पूर्व प्रधान सुनकिया एवं हेम चंद्र पूर्व उपप्रधान चौखुटा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ केंद्रीय पूर्व मंत्री उदित राज एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केकेसी विभाग के चेयरमैन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।यशपाल आर्य ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि विपिन चंद्र अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए नैनीताल एवं अल्मोड़ा जिलों में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए विपिन चंद्र को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *