अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक कल दिनांक 13 फरवरी मंगलवार को राजकीय इण्टर कालेज हवालबाग में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। विदित हो कि पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के द्वारा लगातार विगत दस वर्षों से अल्मोड़ा विधानसभा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है जिस क्रम में अब तक सैकड़ों स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा चुका है।श्री कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा यह कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाते आ रहे हैं।
