अल्मोड़ा-पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने आज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सी पी भैसोड़ा से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के संबंध में वार्ता की।इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक स्थापित होने से लोगों को काफी राहत हो रही है,इसके साथ ही आंखों से संबंधित समस्याओं का मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में बेहतर उपचार रोगियों को मिल रहा है।श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रसव से संबंधित समस्याएं मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में जस की तस बनी हुई हैं इस विषय में सुधार की बेहद आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि आईसीयू ,एनआईसीयू एवं पीसीयू की स्थिति में सुधार करते हुए उनकी संख्या को भी बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है।साथ मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट प्रारंभ होना पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अत्यंत आवश्यक है जिसके कारण क्षेत्र वासियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पहाड़ों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी है और मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में भी यह गंभीर समस्या बनी हुई है जिसे जल्द दूर करना बेहद आवश्यक है।श्री कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है की शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा जिससे अल्मोड़ा सहित अन्य पर्वतीय जनपदों के मरीजों को इस मेडिकल कॉलेज का लाभ मिल सके।डॉ सी पी भैसोड़ा ने श्री कर्नाटक को बताया कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की ओर भी बेहतर कार्य कर रहा है आने वाले समय में यदि मशीन उपलब्ध हो जाएंगी तो रेडियो थैरेपी का काम भी यहां किया जा सकेगा जिससे कैंसर मरीजों को एक बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके।श्री कर्नाटक ने डॉक्टर भैंसोड़ा से कहा कि यथाशीघ्र एनआईसीयू यूनिट एवं डायलिसिस यूनिट पर काम कर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा मरीजों को तुरंत राहत प्रदान करें जिससे कि क्षेत्र वासियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
