अल्मोड़ा-आज भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला के नेतृत्व में नगर मंडल में शुरुआत की गई। जिसके तहत नगर में रहने वाले विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता भी की गई।जिसमें नौ साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में उनसे चर्चा की गई।जिसमें उन विशिष्ट व्यक्ति द्वारा भी अपने विचार रखे गए। आज विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉक्टर जगदीश चंद्र भट्ट और उनकी धर्मपत्नी सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा में हिंदी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ दिवा भट्ट के आवास एवं रामकृष्ण कुटीर के महाराज ध्रुवेसॉनंद जी से रामकृष्ण परम हंस आश्रम ब्राइटटेंड कॉर्नर में जाकर भेंटवार्ता एवं चर्चा वार्ता हुई। चर्चा करने वालों में पूर्व जिला शध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला,नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू,आईटी के जिला संयोजक गोविंद मटेला, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट चीमा,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व महामंत्री मनीष जोशी मंटू आदि मौजूद रहे।
