हल्द्वानी-प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के 19 जिलों के जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 17 मार्च को हल्द्वानी में किया गया जिसमे सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री उपस्थित रहे।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एक मात्र उत्तराखंड का सबसे मजबूत व्यापारी संगठन है जिसकी संपूर्ण उत्तराखंड में 400 इकाईया हैं।कार्यशाला में सभी जिलों के जिलाध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं से प्रदेश संगठन को अवगत कराया,श गया।जिसके पश्चात प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा राज्य सरकार के बंद पड़े कानो को खोलने के लिए आचार संहिता के बाद वृहद व्यापारी आंदोलन की घोषणा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा व्यापारियों के कोरोना में पानी,बिजली के बिल, व्यापारी मित्र,बीमा जैसी मांग सरकार और मुख्यमंत्री के आगे रखी गयी पर सिर्फ कोरे आश्वासन के अलावा कुछ नही प्राप्त हुआ।इसलिए संगठन सरकार से आमने सामने की लड़ाई के लिए कमर कसकर खड़ा होगा।कार्यशाला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा,प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा और समस्त प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष और जिलामहामंत्री मोजूद रहे।
