अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 24 अप्रैल को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।समस्त थाना/एसओजी प्रभारियों को स्मैक, गांजा व शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। एन डी पी एस के कॉमर्शियल मात्रा से सम्बन्धित मामलों में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा व रानीखेत को विशेष निगरानी व सक्रिय संज्ञान लेने हेतु निर्देशित किया गया। बीट पुलिसिंग को सक्रिय करते हुए ई- बीट बुक को नियमित अपडेट रखने व क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों, ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरियों व स्थानीय नागरिकों से समन्वय स्थापित करते हुए अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत ई-बीट बुक में शस्त्रों का विवरण अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मफरुर/वांछित/ फरार/पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी, संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों, वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों आदि के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।जनपद के पुलिस अधिकारियों को विभिन्न पोर्टलों जैसे- I-rad, ICJS, Cri- MAC, Cyber safe, Cyber police portal, Cyber Dost, NIDAAN, e-fir, secure malkhana आदि में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदाओं की तलाश हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये।थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीसिटरो पर लगातार निगरानी में रखते हुए समय-समय पर उन्हें थाने पर बुलवाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण,समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों को साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें एफआईआर पंजीकृत कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट द्वारा अभियोजन सम्बन्धी विषयों पर उपस्थित थानाध्यक्षों का मार्ग दर्शन किया गया।पुलिस जन सहयोग और विश्वास बढ़ाने के लिये बीट क्षेत्र में नियमित स्थानीय लोगों से सवांद व संवदेनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये।इसके साथ ही सायंकालीन /रात्रि गश्त, चेकिंग पॉइन्टस की नियमित निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये। जनपद पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को जनता के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई।विगत माह ऑपरेशन स्माइल टीम में नियुक्त रहते हुए विगत कई वर्षों से लापता/गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने में अत्यंत लगन, मेहनत एवं समर्पण के साथ कार्य कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा बाहरी राज्यों में जाकर अथक प्रयासों करते हुए उनके परिजनों से मिलाने में सराहनीय योगदान देने वाले हेड कानि0 194 ना0पु0 प्रकाश चन्द्र को माह मार्च का एम्प्लॉय ऑफ दि मंथ चुना गया।एसएसपी द्वारा विगत माह मार्च में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले एम्प्लॉय ऑफ दि मंथ सहित 30 अधिकारी/कर्मचारीगणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों में प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा,प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी कोतवाली रानीखेत,थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त थाना दन्या, कानि0 85 ना0पु0 जगत सिंह,थाना दन्या , कानि0 266 ना0पु0 राकेश भट्ट एस ओ जी अल्मोड़ा, महिला उपनिरीक्षक रिंकी सिंह कोतवाली अल्मोड़ा, उपनिरीक्षक गंगाराम गोला,थाना देघाट, म0कानि0 41 ना0पु0 पूनम पंकज,थाना देघा,उ0नि0 नरेश कोहली, थाना लमगड़ा, हे0का0 177 ना0पु0 ललित मोहन जोशी, थाना लमगड़ा, हे0का0 162 ना0पु0 महेन्द्र सिंह बिष्ट, थाना लमगड़ा,व0उ0नि0 मीना आर्या, कोतवाली द्वाराहाट, उ0नि0 धरम सिंह , कोतवाली द्वाराहाट, अपर उ0नि0 विजय पाल, कोतवाली द्वाराहाट , अपर उ0नि0 इन्द्र सिंह भण्डारी यातायात सैल, कानि0 78 टीपी0 देवेन्द्र सिंह कुंवर, यातायात सैल, होमगार्ड 1306 मनोज कुमार, यातायात सैल, हेड कानि0 89 ना0पु0 नरेन्द्र सिंह, कोतवाली अल्मोड़ा, हे0का0 126 ना0पु0 प्रदीप रौतेला,थाना लमगड़ा, हे0कानि0 74 ना0पु0 हरीश राम,कोतवाली सोमेश्वर, हेड कानि 167 ना0पु0 जनार्दन भट्ट,सीओ कार्यालय अल्मोड़ा, हेड कानि0 14 ना0पु0 राजेन्द्र प्रसाद,कोतवाली चौखुटिया, म0कानि0 274 ना0पु0 पार्वती रावत, कोतवाली चौखुटिया , म0 कानि0 454 ना0पु0 डिम्पल,थाना सल्ट, कानि0 12 ना0पु0 इरशाद उल्ला एस ओ जी अल्मोड़ा, कानि0 170 स0पु0 तेज प्रकाश जोशी,पुलिस लाईन अल्मोड़ा,फायर मैन 276 दीपक मार्छाल,फायर स्टेशन अल्मोड़ा, होमगार्ड 1200 प्रदीप कुमार कोतवाली रानीखेत,अनुचर कृष्ण कुमार, पुलिस लाइन अल्मोड़ा शामिल रहे।इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा वर्ष 2026 में माह जनवरी से मार्च तक कुमाऊं परिषद के जनपदों में सराहनीय कार्य करने वाले 8 अधि0/कर्म0गणों को सम्मानित किया गया।साथ ही तृतीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग, लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2026 में पुरूष वर्ग में 88 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाने वाले हेड कानि0 स0पु0 मोहम्मद अनवर को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ,सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक अशोक धनकड़ (वाचक), निरीक्षक मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, प्रभारी निरीक्षक चौखुटिया अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत भुवन जोशी, प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ अल्मोड़ा राजेश जोशी, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, प्रभारी सीसीटीएनएस बरखा कन्याल, उ0नि0 (एम) हीरा सिंह, उ0नि0 (एम) पूरन रावत (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
