नैनीताल-दिनांक 20-04-2023 को समय लगभग 19:00 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता जी हल्द्वानी स्थित सी सी टी वी कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथी संघ नैनीताल घूमने आये थे,वापसी के दौरान हल्द्वानी में गुप्ता का सफारी ब्रीफकेस ऑटो में छूट गया, जिसमें जरूरी कागजाद एवं कीमती सामान था।इस क्रम में सभी सीसीटीवी स्टाफ द्वारा लगातार फुटेज चैक किया गया।ऑटो का न0 स्पष्ट न होने के कारण काफी मेहनत के बाद सी सी टी वी टीम को आखिरकार दिनांक 24-04-2023 को सफलता प्राप्त हुई एवं पर्यटक गुप्ता को सूचित किया गया।ब्रीफकेस बरामदगी की खबर सुनकर गुप्ता फूले नहीं समायें तथा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।गुप्ता के अनुरोध के अनुसार आज 25-04-23 को उक्त बरामद ब्रीफकेस को शताब्दी बस स0- UP78HT 3735 के मैनेजर शुभम शर्मा को सुपुर्द कर कानपुर भेजा गया।निम्न सी सी टी वी स्टाफ, जिनका ब्रीफकेस रिकवर् करने एवम् कानपुर भेजने में विशेष योगदान रहा। हेड कांस्टेबल प्रमोद जोशी, कास्टेबल गुलशन गिरी, कास्टेबल रोहित कुमार,कास्टेबल राजेंद्र बिष्ट,एच जी महेश उपाध्याय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *