अल्मोड़ा-दिनांक 15/09/2022 को पेशी के दौरान अल्मोड़ा कोर्ट से पुलिस जवानों को धक्का देकर भागे आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली जनपद अल्मोड़ा की ढूंढ खोज जारी है।पुलिस द्वारा काम्बिंग/नाकाबन्दी कर तलाश जारी है।सर्च अभियान के लिए गठित टीमों द्वारा लगातार कॉम्बिंग व नाकाबन्दी कर तलाश की जा रही है।एस०एस०पी० एवम क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा स्वयं मौके पर रहकर कॉम्बिग करवा रहे हैं।विकास भवन, बेतालेश्वर तलाड़,तलाड़बाड़ी, पहलगांव व भनार गांवों के आसपास के क्षेत्रों,जंगलों व झाड़ियों में ड्रोन कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है।जनपद से बाहर जाने वाले रास्तों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।सर्च अभियान के दौरान कुछ गाँव के ग्राम प्रधान,युवाओं व ग्राम प्रहरियों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *