बागेश्वर-आज नगर व्यापार संघ बागेश्वर व पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के बीच प्रथम वार्ता हुई।जिसमे नगर में बड़ती अराजकता,गुड़ागर्दी,स्मैक,चरस,शराब तस्करी व व्यापारियों का उत्पीड़न इन सभी विषयों पर चर्चा हुई।नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ती अराजकता,गुड़ागर्दी,स्मैक,अफीम,शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए और गश्त और बड़ाने की बात कही गयी व जल्द ही स्मैक के सबसे बड़े गिरोह का जल्द ही पर्दा फास करने की बात कही गयी।उन्होंने आस्वस्त किया है कि भविष्य में भी किसी भी व्यापारी का किसी प्रकार का उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा व अराजक तत्वों पर कानून का शिंकजा कसा जायेगा।इसके बाद नगर व्यापार संघ द्वारा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आश्वाशन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अनशन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।आज नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा पुलिस अधीक्षक से प्रथम बार मुलाकात कर बाबा बागनाथ की फोटो भेट की गई।वार्ता में कवि जोशी नगर अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर,हेम जोशी उपाध्यक्ष,पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव,अनिल कार्की जिला महामंत्री,सुनील पांडेय,नरेंद्र कोरंगा,पंकज कांडपाल आदि मौजूद थे।
