अल्मोड़ा-कुछ दिन पूर्व नगर क्षेत्र में जलभराव एवं जल निकासी की गंभीर समस्याओं को लेकर समस्त पार्षदगणों द्वारा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी अल्मोड़ा का घेराव किया गया था।घेराव का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को हो रही असुविधाओं की ओर विभाग का ध्यान आकर्षित कराना तथा कलमठ समेत बंद पड़ी नालियों की शीघ्र सफाई कराना था।पार्षदों की इस एकजुट पहल का सकारात्मक असर हुआ है और आज अधिशासी अभियंता के निर्देशन में संबंधित स्थानों पर सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।नालियों की सफाई का काम दुगालखोला वार्ड से प्रारम्भ कर दिया है।अब इन स्थानों पर जलभराव की समस्या में कमी आएगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।नगर निगम के समस्त पार्षदगण और नगरवासियों के हित में निरंतर सक्रिय हैं।पार्षदों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनसमस्याओं के समाधान हेतु हर आवश्यक कदम उठाते रहेंगे।आज दुगालखोला वार्ड में कार्य की मानिटरिंग करने स्वयं पार्षद पहुंचे जिनमें वैभव पाण्डेय,दीपक कुमार,चंचल दुर्गापाल,हेम चन्द्र तिवारी सहित स्थानीय संजय दुर्गापाल आदि उपस्थित रहे।
