
अल्मोड़ा-नगर निगम के पार्षद अनूप भारती की माता श्रीमती सुनीता देवी का आज 57 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलने पर कांग्रेसजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।कांग्रेसजनों ने कहा कि उनकी माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।इस दुःख की घड़ी में समस्त कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पार्षद वैभव पांडे, गुंजन चम्याल, दीपक कुमार, गीता मेहरा, पूरन रौतेला, परितोष जोशी, संजय दुर्गापाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सुशील साह, विकास कुमार, नीरज पवार, केवल सती, मुकेश कुमार डेनी, इंतखाब आलम कुरेशी, मनोज वर्मा, पंकज काण्डपाल, हेम तिवारी, कमलेश मेर, निर्मल रावत, राज चौहान, हिमांशु कांडपाल सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।
