अल्मोड़ा-आज मोहल्ला पनिउड़ियार में राजेंद्र प्रसाद पाण्डे के मकान की गैलरी में एक रशेल वाइपर प्रजाति का सांप आ गया।जिसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक जोशी द्वारा निवर्तमान सभासद लक्ष्मेश्वर वार्ड अमित साह मोनू को दी गयी।इसके पश्चात अमित साह मोनू ने रेंजर मोहन राम को अवगत कराया और तत्काल से रेंजर मोहन राम ने वन विभाग के कर्मचारियों को भेजा।इसके बाद तुरंत अमित साह मोनू,वन विभाग के राहुल मनराल,नीरज नेगी, वीरेंद्र जीना,गोलू भट्ट मौके पर पहुंचे एवं सांप का सफल रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया।इसके पश्चात वहां पर निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू,स्थानीय नागरिक राजेंद्र प्रसाद पांडे,दीपा पांडे,राजेंद्र कुमार पंत,चित्रा पंत,प्रेमा पांडे,रमेश चंद पांडे,पूरन चंद्र उपाध्याय, जीवन चंद्र उपाध्याय, हेमा उपाध्याय,भावना उपाध्याय ने वन विभाग के कर्मचारियों की काफी सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग के यह कर्मचारी लगातार जन सामान्य की मदद कर रहे हैं।
