अल्मोड़ा -महिला कांग्रेस अल्मोड़ा द्वारा पहलगाम में हुई घटना के विरोध में शनिवार देर सायं शहीद पार्क निकट शिखर तिराहे पर शोक व्यक्त किया गया।इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन धारण किया और शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और हृदय विदारक है।हम इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।यह हमारे देश की एकता और अखंडता पर हमला है।जिला महामंत्री गीता मेहरा ने कहा कि इस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।शोक सभा में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,जिला महामंत्री गीता मेहरा,कांग्रेस नेत्री मंजू काण्डपाल, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, लीला जोशी, तारा तिवारी, फेमिना खान ,जया जोशी,जानकी पांडे,पुष्पा भट्ट सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज,विनोद वैष्णव,पार्षद वैभव पांडे,दीपक कुमार, नारायण पांडे,अमरजीत सिंह भाकुनी, एवं जिला प्रवक्ता निर्मल रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *