अल्मोड़ा- दिनांक 14 जून 2023 से पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर ज्योति सतवाल संयोजक कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के प्रशिक्षण में आयोजित किया जाएगा। मानस पब्लिक स्कूल दूंगा धारा अल्मोड़ा के निकट रामलीला मैदान स्पोर्ट्स हॉल में प्रातः 5:30 से 7:00 तक यह पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर प्रशिक्षण कार्यक्रम कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के तत्वावधान में संपन्न किया जाएगा। 18 जून 2023 को 5 कुंडली हवन यज्ञ के साथ विधिवत रूप से कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। कल्पना कृति जन महिला जागृति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने इस बाबत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग करे निरोग बने इस नारे के साथ अच्छे स्वस्थ समाज का निर्माण हो और जनकल्याण में हमारी भागीदारी बनी रहे इस भाव और संकल्प के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कल्पना कृति जन महिला जागृति की अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिष्ट ने बताया कि इसी के साथ ही पांच दिवसीय सफाई अभियान भी जारी रहेगा, जिसमें दूंगा धारा मोहल्ले व सीमावर्ती रास्तों और नालियों की सफाई के साथ ही स्वच्छता रखने का संदेश भी दिया जाएगा।
