





अल्मोड़ा-श्री रामलीला कमेटी नारायण तिवारी देवाल (एनटीडी) के तत्वावधान में श्राद्ध पक्ष को देखते हुए रविवार को रामलीला मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।पंडित कृपाल दत्त तिवारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन संपन्न कराया।रामलीला को इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक रूप देने के लिए पिछले करीब 15 दिनों से कलाकारों की तालीम भी जारी है। भूमि पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों को और गति मिल गई है।इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक गिरीश धवन, अध्यक्ष राजू बिष्ट, सचिव मुकेश नेगी, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, व्यवस्थापक पंकज कांडपाल, उपसचिव सौरभ वर्मा, तालीम इंचार्ज प्रदीप तिवारी, संरक्षक रोहित कपूर सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
