अल्मोड़ा-एनटीडी रामलीला कमेटी में सप्तम दिवस भाजपा जिला मंत्री देवाशीष नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सप्तम दिवस की रामलीला में जटायु उद्धार, राम-लक्ष्मण द्वारा सीता की खोज,कबंध उद्धार,शबरी प्रसंग,राम -हनुमान मिलन, किष्किन्धा प्रसंग,राम-सुग्रीव मैत्री,बाली वध , हनुमान -रावण के संवाद व अभिनय मुख्य आकर्षण रहे।रामलीला मंचन के अभिनय व संवादों ने रामलीला मैदान में उपस्थित सैकडों दर्शकों को बांधे रखा।इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी,सचिव मुकेश नेगी, उपसचिव पंकज काण्डपाल, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र परिहार,संरक्षक गिरीश धवन,रोहित कपूर, धर्मेन्द्र बिष्ट,जीवन मेहता,बंशी लाल कक्कड़,नरेश वर्मा,राजू तिवारी, पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट, शैलेन्द्र तिलारा,प्रदीप तिवारी,धीरू मर्तोलिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *