अल्मोड़ा-आज दिनांक 16 जुलाई 2023 को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन सिंह मेहरा द्वारा की गयी और सभा का संचालन राहुल खोलिया द्वारा किया गया।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अल्मोड़ा के संभावित प्रत्याशी हर्षित दुर्गापाल द्वारा 40 छात्रों को संगठन की विचारधाराओं से जोड़ने का कार्य इस आम सभा में किया गया। इसका उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को मजबूती देना तथा विश्वविद्यालय में होने वाले आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा सभी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय में संगठन की विचारधारा को धरातल तक पहुंचाना है। इस आम सभा में संगठन के जिलाध्यक्ष पवन सिंह मेहरा एवं अध्यक्ष छात्र संघ पंकज सिंह कार्की द्वारा कहा गया कि संगठन की मजबूती हेतु नए छात्र-छात्राओं को संगठन की ओर आकर्षित हेतु रणनीति तैयार की जाएगी। इस आम सभा में संगठन के उपाध्यक्ष सुनील ग्वाल,महासचिव मंटू ओली,यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन देवली, गोकुल खन्नी,राहुल खोलिया,भरत मेहरा,लोकेश सुप्याल,अभिषेक तिवारी, गौरव सतवाल,उर्मिला,कार्तिक कनवाल, हेमलता बिष्ट,भावना, कार्तिक बोरा सहित संगठन के 50 लोग मौजूद रहे।आम सभा में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर्षित दुर्गापाल द्वारा संगठन में 40 नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करायी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *