अल्मोड़ा-कर्नाटक खोला के पास विगत कई दिनों से एक गाय घूम रही थी जिसके पैर के नाखून काफी बढ़ गए थे जिस कारण गाय को चलने में काफी दिक्कत हो रही थी।इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू को दी गई। इसके पश्चात अमित साह मोनू द्वारा पशु चिकित्सक सुरेंद्र गर्बियाल से संपर्क किया गया और हमेशा की तरह पशु चिकित्सक तुरंत मौके पर पहुंचे और उनके साथ उनके सहयोगी जस राम,मदन पवार पहुंचे और काफी मेहनत के पश्चात गाय को काबू में कर,उसको बेहोश कर उसके नाखूनों को काटा गया। इसके बाद इस गाय को परेशानियों से छुटकारा मिला और चलने फिरने में गाया को जो दिक्कत हो रही थी वह दूर हुई।इस सेवा कार्य में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों में अभिषेक जोशी,गोलू भट्ट,गोविंद टम्टा,दिनेश मठपाल,देवनाथ गोस्वामी,राम सिंह नयाल,अन्नू भोज, पारस लोहनी आदि लोग रहे।अमित शाह होंने बताया कि इस कार्य में पशु सेविका कामिनी कश्यप का भी काफी सहयोग मिला।
