अल्मोड़ा-जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या कल सोमवार को सायं 6 बजे अल्मोड़ा सर्किट हाऊस पहुंचेगें।जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा बैठक करेंगे। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने सभी कांग्रेसजनों से अनुरोध किया है कि सभी कांग्रेस जन कल सोमवार को अधिक से अधिक संख्या में सायं 6 बजे सर्किट हाऊस अल्मोड़ा पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *