



अल्मोड़ा-बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा में विद्यार्थियों के लिए एनसीसी के महत्व,अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा से पधारे कर्नल जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।कर्नल जितेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता,आत्मविश्वास, देशभक्ति,जिम्मेदारी एवं टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि एनसीसी से जुड़ने के बाद उनमें समय की पाबंदी,अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।एक सफल एनसीसी कैडेट बनने से विद्यार्थियों को शिक्षा,रोजगार एवं भविष्य के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक अवसर और लाभ प्राप्त हो सकते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक एवं प्रधानाचार्या दीपिका विल्सन ने कर्नल जितेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उप प्रधानाचार्य हरीश कंडपाल ने भी विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व और इससे मिलने वाले अवसरों के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़ने के लिए प्रेरित करना तथा उनमें अनुशासन,नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना था।विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और एनसीसी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को एनसीसी के नियमों,अनुशासन,प्रशिक्षण तथा इससे प्राप्त होने वाले विभिन्न अवसरों एवं लाभों की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। यह आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।विद्यालय प्रबंधन की ओर से संस्थापक प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार,सचिव तिलकराज तलवार,अध्यक्ष निरुपेन्द्र तलवार एवं मुस्कान तलवार ने विद्यालय में इस प्रकार के प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सराहना की।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को एनसीसी के नियमों, अनुशासन,प्रशिक्षण एवं उससे प्राप्त होने वाले अवसरों और लाभों की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।यह आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।विद्यालय के एनसीसी अधिकारी प्रदीप जोशी एवं मीनाक्षी भाकुनी भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार की ओर से कर्नल जितेंद्र शर्मा का विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक संबोधन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
