अल्मोड़ा-अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा को उपाध्यक्ष राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार बनने पर मिष्ठान वितरण किया।मिष्ठान वितरण में प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरूरानी,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा,संरक्षक दीप लाल साह,गोविंद लाल वर्मा, जिलाध्यक्ष सुशील साह,महामंत्री भैरव गोस्वामी,नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे,कमल भट्ट,जिला कार्यकारणी से ललित मिश्रा,आशु गोस्वामी,नरेंद्र कुमार,कार्तिक साह, रक्षित कार्की,राजेश साह,अमन,नीरज बोरा,बिलाल खान,मुकेश जोशी, गोविंद लाल वर्मा,संजय मेहरा आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।
