अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत ओवरलोडिंग,शराब पीकर वाहन चलाने,रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 24.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग के दौरान कार का चालक गौरव मेहरा पुत्र आनन्द सिंह मेहरा निवासी जमराड़ छीतार चौखुटिया शराब के नशे में बिना सीट बेल्ट लगाए लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया।पुलिस टीम द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *