अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों /यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से /रैश ड्राइविंग करने वालें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का० उमेश चंद्र ,का० रविशंकर राणा द्वारा लोधिया अल्मोड़ा के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK14CA1501 कैंटर के चालक चंद्र लाल पुत्र स्व० बहादुर राम निवासी काठगोदाम हल्द्वानी जिला नैनीताल तथा वाहन संख्या UK04CB9471 कैंटर के चालक मनीष गोस्वामी पुत्र मोहन गोस्वामी निवासी ग्राम मड़ी पोस्ट सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा को शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया,जिन्हे मौके से गिरफ्तार किया गया और दोनो वाहनों को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *