




अल्मोड़ा-चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा वर्तमान में आयोजित मां नंदा देवी मेले एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था,यातायात प्रबंधन तथा अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु समस्त पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रहने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाहिया लगातार जारी हैं।जनपद में चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है,पुलिस बल अलर्ट मोड पर है।कोई संदिग्ध/आपराधिक तत्व जनपद में आवागमन न कर पाये उसके लिये जनपद के प्रवेश मार्गों पर सभी वाहनों को भली-भाँति चेक किया जा रहा है।संदिग्ध वस्तु,वाहन,व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।रात्रि में गश्त ड्यूटी द्वारा संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की जा रही है।मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। जनपद में कही कोई आपराधिक तत्व निवासरत तो नही है, उसके लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन जांचे जा रहे है,बिना सत्यापन रहने और किरायेदार/मजदूर रखने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से मनचलों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। वर्तमान में चल रहे मां नंदा देवी मेले व अन्य धार्मिक त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
