अल्मोड़ा-आज दिनांक 9-08-2023 को नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा गंगनाथ मंदिर के पास बलधोटी में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान कटार मल एवं एस एस बी अल्मोड़ा के सयुक्त प्रयासों से बसुधा वंदन कार्यक्रम में बृहद बृक्षरोपण कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी,जी बी पंत पर्यावरण संस्थान के निदेशक नौटियाल, एसएसबी अल्मोड़ा के उपमहानिरीक्षक डीएन बाम्बे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी तथा जी बी पंत पर्यावरण संस्थान से अधिकारीगण एवं शोधार्थी तथा वैज्ञानिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नगर पालिका की ओर से नगर सभासद मनोज जोशी,राजेंद्र तिवारी,सचिन आर्य,सौरभ वर्मा,जगमोहन बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
