अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल सुशील साह ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि कल दिनांक 14 नवंबर को अपराह्न 2 बजे से मल्ला महल में तहसील को वापस नगर में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में धरना दिया जाएगा।यह धरना पुरानी तहसील मल्ला महल में दिया जाएगा।उन्होंने जनहित के इस धरने में सभी नगरवासियों, सामाजिक तथा राजनैतिक संगठनों के लोगों से उपस्थित रहने की अपील की है।
