अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने शीतकाल के दृष्टिगत 7.11.2022 से नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया जो निम्नवत है।माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 8 बजे से सायं 7 बजे तक वन वे व्यवस्था लागू रहेगी।उक्त अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।एल0आर0साह रोड पर शिखर तिराहा से एनटीडी की तरफ प्रातः समय 8 बजे से सायं 7.30 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा करबला की तरफ प्रातः समय 8 बजे से सायं 7 बजे तक कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा।रविवार के दिन नगर के मालरोड पर वन वे व्यवस्था लागू नही रहेगी।समस्त भार वाहनों के लिए करबला से माल रोड अल्मोड़ा नगर की तरफ रात्रि समय 8 बजे से प्रातः 9 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी तथा इसके उपरान्त दिन के समय 12 बजे से 15 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी।लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहे की ओर आने वाले समस्त भार वाहनों हेतु प्रातः समय 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रवेश वर्जित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *